अन्य राज्य

CM रेखा गुप्ता के कंधे से लग रोईं जागृति मिश्रा तो स्वाति मालीवाल किया 15 लाख मदद का ऐलान, आखिर क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली: एनिमल एक्टिविस्ट जागृति मिश्रा दिल्ली में अपने निर्माणाधीन एनिमल शेल्टर और गौशाला पर हुई बुलडोजर कार्रवाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने जब एनिमल शेल्टर को तोड़ने को लेकर सोशल मीडिया में आवाज उठाई तो बात आग की तरह फैल गई। फिर क्या था दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल खुद जागृति मिश्रा से मिलने पहुंच गईं। बीजेपी की दोनों नेताओं ने आर्थिक मदद का भी ऐलान किया। रेखा गुप्ता ने इस मामले की जांच का आदेश दे दिया है, साथ ही तोड़फोड़ के आदेश देने वाले जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है।

पहले समझते हैं मामला क्या है

दरअसल, एनिमल एक्टिविस्ट जागृति मिश्रा ‘स्ट्रीट वर्ल्ड ट्रस्ट’ नामक एनजीओ के जरिए बेसहारा, घायल और लावारिस पशुओं की देखभाल करती हैं। वह दिल्ली में अपनी जमीन पर लगभग 70 लाख रुपये की लागत से एक एनिमल शेल्टर और मुफ्त अस्पताल का निर्माण कर रही थीं, जिसकी चारदीवारी को कथित तौर पर बिना किसी पूर्व नोटिस के तोड़ दिया गया। इसके बाद जागृति मिश्रा ने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई से चार दिन पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े एक व्यक्ति ने शेल्टर निर्माण के एवज में उनसे रिश्वत मांगी थी और पैसे देने से इनकार करने पर यह तोड़फोड़ की गई।

रेखा गुप्ता के कंधे से लगकर रोने लगीं जागृति

जागृति मिश्रा जैसे ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलीं तो वह भावुक होकर कंधे से लगकर रोने लगीं। रेखा गुप्ता ने बेसहारा पशुओं के शेल्टर होम के पुनर्निर्माण और सहायता के लिए अपने फंड से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button