अन्य खबरें

मैट हेनरी चोटिल, लॉकी फर्ग्यूसन को आराम, भारत संग तीसरा टी-20 नहीं खेलेंगे न्यूजीलैंड के दो पेसर

एजेंसियां— क्राइस्टचर्च

न्यूजीलैंड के दो तेज गेंदबाज भारत के खिलाफ 27 अक्तूबर को वेलिंग्टन में होने जा रहे तीसरे टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बिजी शेड्यूल के कारण मैट हेनरी चोट के कारण बाकी के तीन टी-20 मैच नहीं खेलेंगे, जबकि, लॉकी फग्र्युसन तीसरे मैच से आराम दिया गया है। कीवियों को भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज के बाद पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है। पहला वनडे चार नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा। भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 में मैट हेनरी ने सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी की थी। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। मैच के बाद कप्तान मिचेल सेंटनर ने बताया कि हेनरी की पिंडली में खिंचाव आ गया था। हेनरी अब क्राइस्टचर्च में रुकेंगे और दो नवंबर को ऑकलैंड में वनडे टीम से जुड़ेंगे।

तेज गेंदबाज लॉकी फग्र्युसन भी दूसरे टी-20 के दौरान एहतियातन मैदान से बाहर चले गए थे। वह वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी-20 में नहीं खेलेंगे। हालांकि, ऑकलैंड और हैमिल्टन में होने वाले आखिरी दो मैचों के लिए टीम में वापसी करेंगे। सीरीज में अब तक एक भी मैच नहीं खेलने वाले काइल जेमिसन तीसरे टी-20 के बाद वेलिंगटन में रूकेंगे। वह बेसिन रिजर्व में कैंटरबरी की ओर से फोर्ड ट्रॉफी का मैच खेलेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button