राष्ट्रीय

 पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने काशी में अरविंद मिल की नई यूनिट का क‍िया उद्घाटन

 वाराणसी। Varanasi Air Show 2026, PM Modi Varanasi Visit Live काशी में वायु सेना के एयर शो के तीसरे द‍िन रव‍िवार को सुबह से ही गंगा घाटों पर एयर शो देखने वालों का हुजूम उमड़ने लगा था। सुबह नौ बजे से भीड़ जुटनी शुरू हो गई और सभी अपने स्‍थान सीढ‍़ि‍यों पर कब्‍जा ल‍िए और सभी की नजरें आसमान पर होने वाले व‍िमानों के करतब पर दस बजे से ही ट‍िक गईं। 

आयोजन में शाम‍िल होने के ल‍िए पीएम नरेन्‍द्र मोदी रव‍िवार की सुबह 10.10 बजे ही वाराणसी एयरपोर्ट पहुंच गए। एयरपोर्ट से ही अरविंद मिल की नई यूनिट का उद्घाटन करने मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचे जहां 40 महिला कर्मियों से संवाद करेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचेंगे और वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘विंग्स ओवर गंगा’ थीम पर आयोजित एयर शो देखने नमो घाट जाएंगे।

अरविंद म‍िल का पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने ल‍ि‍या जायजा, क‍िया उद्घाटन

जागरण संवाददाता, वाराणसी। बाबतपुर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी मिर्जामुराद के खोचवां स्‍थ‍ित अरव‍िंंद म‍िल पहुंचे। मिल के अधिकारियों के अलावा स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री ने म‍िल का भ्रमण क‍िया और काम करने वाली मह‍िलाओं से बातचीत की। इसके बाद म‍िल के उद्घाटन समारोह में शाम‍िल हुए। 

24 Oct 202610:12:18 PM

अरव‍िंंद म‍िल के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे पीएम नरेन्‍द्र मोदी

अविनाशी काशी का आकाश भारतीय वायु सेना के शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित होगा : योगी

जागरण संवाददाता, वाराणसी। सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने रव‍िवार को अपने सोशल मीड‍िया हैंडल पर आयोजन के बारे में पोस्‍ट क‍िया। ल‍िखा क‍ि इस गौरवपूर्ण अवसर पर बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी तथा माननीय रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। भारतीय वायु सेना के 94 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में नमो घाट पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में आप दोनों का आत्मीय सान्निध्य प्राप्त होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण इकाई का उद्घाटन कर वस्त्र उद्योग और क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देंगे।

24 Oct 202610:00:21 PM

एयरशो देखने के ल‍िए पीएम के साथ वीआइपी लोगों का जमावड़ा

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पीएम नरेन्‍द्र मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नमो घाट पर एयर शो के आयोजन के दौरान मौजूद रहेंगे। राजनाथ सिंह व सीएम योगी शनिवार की शाम ही काशी आ गए थे। एयर शो में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव मौर्य समेत विशिष्टजन मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद पुलिस लाइन से बाबतपुर एयरपोर्ट और यहां से भुवनेश्वर जाएंगे।

24 Oct 20269:52:18 PM

वायुसेना के व‍िमान से पीएम नरेन्‍द्र मोदी पहुंचे काशी

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रव‍िवार की सुबह वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे तो एयरपोर्ट पर उनका स्‍वागत क‍िया गया। वायुसेना का व‍िमान सुबह 10:10 बजे एयरपोर्ट पहुंचा, वहां से हेलीकाप्टर में सवार होकर म‍िर्जामुराद की ओर वह रवाना हो गए। 

24 Oct 20269:48:36 PM

पीएम मह‍िलाओं से करेंगे संवाद, अरव‍िंद म‍िल का करेंगे उद्घाटन

वाराणसी। म‍िर्जामुराद में खोचवां स्‍थ‍ित अरविंद मिल की नई इकाई का उद्घाटन सुबह पीएम नरेन्‍द्र मोदी करेंगे, इस दौरान वह काम करने वाली महिलाओं से संवाद भी करेंगे। आयोजन में ह‍िस्‍सा लेने के ल‍िए राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ सुबह ही आयोजन स्‍थल पर पहुंच गए। 

24 Oct 20269:35:01 PM

राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची खोचवां

जागरण संवाददाता, वाराणसी। मिर्जामुराद के खोचवां में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का हेलीकाप्टर सुबह 9.30 बजे पहुंच गया। राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आयोजन में शाम‍िल हैं।

24 Oct 20269:15:14 PM

पीएम के स्‍वागत में सांस्‍कृत‍िक कार्यक्रमों का आयोजन

वाराणसी। पीएम नरेन्द्र मोदी के स्‍वागत की काशी में बड़े स्‍तर की तैयारी है। लोकनृत्यों से कलाकार सड़क के कि‍नारे उनका स्वागत करेंगे। भव्य स्वागत के लिए बनाए गए मंच पर धोबिया नृत्य करते कलाकारों के साथ ही अन्‍य कलाकारों और स्‍वागत करने वालों में सुबह से ही उत्‍साह नजर आया।

24 Oct 20268:51:52 PM

सुबह 9 बजे से ही गंगा की ओर बढ़ी लोगों की भीड़

जागरण संवाददाता, वाराणसी। पीएम नरेन्‍द्र मोदी सुबह 11 बजे तक अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एयर शो और अरव‍िंल म‍िल के लोकार्पण के कार्यक्रम में शाम‍िल होने के लिए पहुंचेंगे। उसके पूर्व ही काशी में एयर शो को देखने के ल‍िए रव‍िवार का द‍ि‍न होने से सुबह नौ बजे ही लोगों की भारी भीड़ गंगा की ओर पहुंचने लगी। माना जा रहा है क‍ि अवकाश का द‍िन होने और पीएम नरेन्‍द्र मोदी के आयोजन में शाम‍िल होने की वजह से नमो घाट की ओर लोगों की भारी भीड़ होगी।  

24 Oct 20268:26:33 AM

सोशल मीड‍िया पर पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने दी जानकारी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रव‍िवार की सुबह काशी में एयर शो में शाम‍िल होने पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही अरव‍िंद म‍िल का लोकार्पण करेंगे जहां कईयों को रोजगार म‍िल रहा है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीड‍िया हैंडल से पोस्‍ट जारी कर रव‍िवार को अपने वाराणसी दौरे की जानकारी साझा करते हुए एयर शो के आयोजन की तमाम तस्‍वीरों को भी शेयर क‍िया है।  

24 Oct 20268:05:37 AM

वाराणसी में पीएम मोदी के दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आगमन को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा आम जनमानस की सुविधा हेतु ट्रैफिक डायवर्जन एवं रोक संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। कई क्षेत्रों में बसों का प्रवेश प्रतिबंधित, शहर के अंदर वन-वे/नो-एंट्री, ऑटो और ई-रिक्शा पर रोक (सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक), राजघाट पुल पर सुबह 7 बजे से सभी मालवाहक वाहन वाहन एवं पैदल संचालन भी बंद।

24 Oct 20267:35:34 AM

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका मत्था

 वाराणसी। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शनिवार को काशी पहुंचे, जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि बनारस में पहली बार वायु सेना का एयर शो आयोजित होने जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में मौजूद जनता ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने लोगों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी ली।

24 Oct 20266:51:26 AM

काशी व‍िश्‍वनाथ मंद‍िर से दर्शन पूजन कर लौटे रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंंह

वाराणसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सायंकाल 7.10 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन पूजन कर कालभैरव मंद‍िर के लिये रवाना हुए। इस दौरान वह अपने वाहन में ही रहे और सुरक्षा बलों ने उनको घेरे में रखा था। बाबा दरबार में वह करीब 15 म‍िनट रहे और बाबा का व‍िध‍ि व‍िधा‍न पूर्वाक दर्शन पूजन भी क‍िया। 

24 Oct 20268:13:48 AM

रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंह बाबा दरबार पहुंचे

वाराणसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सायंकाल 6.52 पर काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन करने पहुंचे। इस दौरान मंद‍िर प्रशासन के अध‍िकारी भी मौजूद रहे और अर्चकों ने व‍िध‍ि व‍िधान से बाबा काशी व‍िश्‍वनाथ का अभ‍िषेक कराया।  

24 Oct 20266:29:45 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संकट मोचन की आरती में हुए शामिल

जागरण संवाददाता, वाराणासी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नगर प्रवास के दौरान संकट मोचन मंदिर में शाम को दर्शन किया। वे हनुमान जी की आरती में शामिल हुए और आरती ली। वे लगभग छह बजे संकट मोचन मंदिर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान मंदिर में हनुमान जी के विग्रह के समक्ष शीश नवाया और माला चढाई। हनुमान जी का दर्शन करने के बाद वे राम-सीता और लक्ष्मण के मंदिर में गए और दर्शन के उपरांत चरणामृत ग्रहण किया। दोनों मंदिरों में पुजारी ने उन्हें माला प्रदान की। इस दौरान वे लगभग 15 मिनट मंदिर में थे। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र भी उनके साथ थे। उन्होंने रक्षा मंत्री को हनुमान जी का प्रसाद व माला दी।

24 Oct 20266:18:05 AM

काशी व‍िश्‍वनाथ का दर्शन पूजन कर न‍िकले सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ शाम 6.36 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर बाहर निकले। वह काशी में अपने दो द‍िनी प्रवास पर हैं, रव‍िवार की सुबह वह नमो घाट पर आयोजि‍त एयर शो में पीएम नरेन्‍द्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ स‍िंंह के साथ शाम‍िल होंगे।   

24 Oct 20265:58:45 AM

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ पहुंचे बाबा दरबार

 वाराणसी। शाम छह बजे के करीब मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ भी काशी आए और बाबा दरबार में हाज‍िरी लगाने पहुंचे। इस दौरान मंद‍िर प्रशासन के अध‍िकारी मौजूद रहे। 

24 Oct 20265:21:41 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ स‍िंह पहुंचे काशी

 वाराणसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार की शाम पांच बजे वायुसेना के व‍िमान से वाराणसी पहुंंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। राजनाथ स‍िंंह वहां से गोरखा रजिमेंट के लिए रवाना हो गए। इसके बाद शाम छह बजे के करीब संकटमोचन और काल भैरव का दर्शन करने भी पहुंचे। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button