छत्तीसगढ़

दलपत सागर में गिरी कार, NMDC के 3 कर्मचारी की मौत

 जगदलपुर. शहर के दलपत सागर में कार समेत गिरने से तीन युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. चारपहिया वाहन में लगा नंबर प्लेट छत्तीसगढ़ के भिलाई पासिंग का है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. युवकों की शिनाख्ती कर ली गई है. तीनों एनएमडीसी के कर्मचारी थे.

मिली जानकारी के अनुसार शहर के धरमपुरा क्षेत्र से चारपहिया वाहन में सवार होकर 3 युवक दलपत सागर रोड से होते हुए मुख्य शहर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दलपत सागर के किनारे स्थित राम मंदिर को पार करने के बाद अचानक चालक ने वाहन से अपना अनियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर दलपत सागर में जा गिरा और पानी में डूबने लगा. पानी में गिरने के कारण चारपहिया कार अंदर से लॉक हो गया और अंदर मौजूद तीनों युवक कार से बाहर नहीं निकल पाए, जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

भिलाई पासिंग की है गाड़ी

वाहन को दलपत सागर में गिरते हुए कुछ लोगों ने देखा. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. क्रेन के माध्यम से कार को बाहर निकाला और कार का दरवाजा खोलकर तीनों मृत युवकों के शव को बाहर निकाला. शवों को पोस्टमार्टम के लिए डिमरापाल अस्पताल भेजा गया है. मृतकों की शिनाख्ती कर ली गई है. इस हादसे में भिलाई निवासी अनुराग मसीह, कोलकाता निवासी सोहैल राय और रायपुर के रहने वाले देवीदत्त होटा की मौत हुई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button