अन्य राज्य

दिल्ली वालों की बल्ले-बल्ले, बस स्टॉप पर 45 दिन के भीतर होने जा रहा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: राजधानी में शाम ढलने के बाद बस का इंतजार करने वाले लोगों को अंधेरे की परेशानी से जल्द राहत मिल सकती है। दिल्ली सरकार सभी 3,575 बस क्यू शेल्टरों पर 45 दिनों में लाइटें लगवाने जा रही है। इससे खासकर महिलाओं को रात में सुविधा होगी। बस स्टॉप पर अंधेरे वाली जगहों यानी डार्क स्पॉट को खत्म करने के लिए 5.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बस शेल्टर पर अंधेरे के कारण यात्रियों को असुरक्षा का सामना करना पड़ सकता है। छेड़खानी और लूटपाट जैसी घटनाओं की आशंका भी रहती है। इसलिए सरकार ने नए सिरे से लाइटें लगवाने का फैसला किया है। दिल्ली की बसों में रोज 8 से 10 लाख महिलाएं सफर करती हैं।

टेंडर जारी हो गए

13 जिलों को 3 क्लस्टर में बांटकर अलग-अलग कंपनियों को काम दिया जाएगा। दिल्ली ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन को जिम्मेदारी दी गई है। टेंडर जारी हो गए हैं। काम मिलने के बाद 45 दिन में लाइटें लगवाकर 1 साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी कंपनी की होगी।

इन बस स्टॉप पर व्यवस्था सुधारी जाएगी

लक्ष्मीनगर, अक्षरधाम, पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र, मयूर विहार फेस-1 और फेस-3, आनंद विहार आईएसबीटी के बाहर और गीता कॉलोनी समेत प्रमुख स्थानों पर व्यवस्था सुधारी जाएगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा चौक, सीलमपुर मेट्रो स्टेशन, शाहदरा बस टर्मिनल, यमुना विहार, वेलकम मेट्रो स्टेशन, गोकलपुरी चौक, खजूरी खास और नंदनगरी के बस स्टैंड शामिल हैं। शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे स्थित बस स्टॉप पर भी रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button