राष्ट्रीयउत्तरप्रदेश

यूपी के बलरामपुर में दुर्गा मंदिर के बाहर वीडियो देख रहे ग्रामीणों को कार ने रौंदा, तीन की मौत और चार घायल

 बलरामपुर। देहात क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चरनगहिया बेलहा गांव के बाहर दुर्गा मंदिर पर सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे ग्रामीणों को एक तेज रफ्तार कार रौंदते हुए निकल गई। हादसे में पाटेश्वरी प्रसाद उर्फ महता प्रसाद (42), मनोज सिंह (51) और गणेश पांडेय (45) की मौत हो गई।‌ चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हे बहराइच रेफर कर दिया गया। दो अन्य घायलों का जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना शनिवार रात 11 बजे ग्राम पंचायत चरनगहिया बेलहा में दुर्गा मंदिर के सामने हुई। बताया जा रहा है कि आरती खत्म होने के बाद कुछ लोग सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे थे। इसी दौरान गौरा चौराहा की तरफ जा रही अनियंत्रित होकर कार टेंट का कुछ हिस्सा तोड़ते हुए वहां मौजूद लोगों पर चढ़ गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसकी चपेट में आने से सात लोग घायल हो गए, जिसमें तीन की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button