राष्ट्रीयमहाराष्ट्र

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि…’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) को दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा होने के बाद एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अमेरिका से भारत लौटने के फैसले और अपनी जिंदगी में होने वाले बदलावों का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि जिस दिन मैंने भारत लौटने का फैसला किया, मुझे पता था कि मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी.

उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि मुझे बहुत सारी चीजों को छोड़ना पड़ेगा, वो चीजें जिनके बारे में लोग कभी भी जान नहीं पाएंगे और उन चीजों के बारे में मैं कभी बात नहीं कर पाऊंगा. मुझे पता था कि मेरा जेल जाना भी तय है.’

मैंने अपनी किस्मत लोगों के हाथों में रख दी- अभिजीत

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में कहा, ‘मुझे पता था कि इस दौरान मेरा परिवार किन चीजों से होकर गुजरेगा, वो चीजें जिसके लिए मैं हर रोज खुद को कसूरवार महसूस करता हूं. मुझे ये भी पता था कि जो मैं करने जा रहा था, वह आसान नहीं होगा और शायद मैं जिस रास्ते पर चलूं, उसमें पूरी तरह सफल भी न हो पाऊं, लेकिन मुझे एक बात और भी पता थी कि चाहे जो कुछ भी हो जाए, मैं कोशिश तो करूंगा ही. 

उन्होंने कहा, ‘जो भी मेरे देश के लिए, मेरे लोगों के लिए सही है, उसका सामना करूंगा. क्योंकि जिस दिन मैंने भारत आने का फैसला किया, उसी दिन मैंने अपनी किस्मत को देश के लोगों के हाथों में रख दिया और इस संविधान के प्रति सौंप दिया. जय हिंद!’

सौरव-आशुतोष को लेकर क्या बोले अभिजीत?

वहीं, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने हिरासत से छूटने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने दोनों सह-संयोजकों सौरव दास और आशुतोष रांका का जिक्र किया. उन्होंने पोस्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि अब बस अपने दोनों भाइयों के रिहा होने का इंतजार कर रहा हूं. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button