अन्य राज्यराष्ट्रीय

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 15 फीट गहरे नाले में गिरी बस; 8 यात्रियों की मौत

 जयपुर। राजस्थान में कोटा के पास शनिवार तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से मुंबई जा रही एक पैसेंजर बस कोटा जिले में कराड़िया के पास 15 फीट गहरे नाले में गिर गई। इस हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई है और छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया, ‘अब तक 8 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया है। सभी गंभीर मरीजों को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है और उनका इलाज शुरू हो गया है।’

खाई में गिरी अनियंत्रित बस

राजस्थान के कोटा जिले में कराडिया के पास से ये बस दिल्ली से मुंबई जा रही थी। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, बस चलाते समय ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पास की एक खाई में गिर गई।

25 यात्रियों से भरी गाड़ी नाले में गिरी

जानकारी के अनुसार, हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कोटा जिले के सीमलिया के पास हुआ। यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन में करीब 25 यात्री सवार थे, जिससे दुर्घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बैतूल के आठ लोगों की मौत की खबर

शुरुआती सूचनाओं में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले करीब आठ लोगों की मौत की बात सामने आई है। हालांकि, मृतकों की पहचान, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button