अन्य राज्य

दिल्ली के नांगलोई में दिल दहलाने वाली वारदात, किचन वाले चाकू से गोदकर पत्नी की बेरहमी से हत्या

नई दिल्ली: नांगलोई इलाके के लक्ष्मी पार्क में पति ने पत्नी की किचन वाले चाकू से गोदकर हत्या कर दी। DCP आउटर विक्रम सिंह मीणा ने बताया कि वारदात बुधवार रात को हुई। फरार पति की तलाश की जा रही है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान रूबी के रूप में हुई है। वह पति और 13 साल के बेटे के साथ लक्ष्मी पार्क में किराए के मकान में रहती थी। पड़ोसी महिला पूजा ने बताया कि लक्ष्मी करीब 15 दिन पहले ही यहां रहने आई थी।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है

पता चला है कि रूबी का पति बेरोजगार था और नशे का भी आदी था। पति-पत्नी के बीच अक्सर इसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। बुधवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। वारदात के समय महिला का बेटा पड़ोस में रहने वाली मौसी के यहां गया हुआ था। यह भी पता चला है कि रूबी की और भी कई बहनें इसी इलाके में रहती हैं।

बहनों का ‘अलीगढ़ कचौड़ी’ के नाम से अच्छा कारोबार भी है। वारदात को अंजाम देने के बाद से रूबी का पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी। रूबी के शव को लेकर परिवारवाले गुरुवार को दोपहर बाद अलीगढ़ स्थित अपने गांव चले गए।

बहस के बाद पत्नी पर चलाई गोली, गिरफ्तार

वहीं एक अन्य वारदात में दिल्ली के वेलकम इलाके में ससुराल वापस नहीं लौटने पर एक शख्स ने पत्नी पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। पुलिस ने आरोपी मो. फैजान उर्फ फाजी (24) को गिरफ्तार कर कट्टा, 2 कारतूस और स्कूटी बरामद की है। डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे जनता मजदूर कॉलोनी के ई-ब्लॉक में गोली चलने की सूचना मिली थी।

नेहा (23) ने बताया कि उनकी शादी 3-4 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में झगड़े होते रहते थे। वह पिछले 10-12 दिनों से मायके में रह रही थी। आरोप है कि बुधवार शाम फैजान आया। ससुराल लौटने को कहने लगा। दोनों में बहस हो गई। इसके बाद उसने गुस्से में गोली चला दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button