Health Tips: प्लेटलेट्स 50000 होने पर क्या होता है? जानें सबसे ज्यादा प्लेटलेट क्या खाने से बढ़ता है

Foods To Increase Blood Platelet: प्लेटलेट्स खून में मौजूद छोटी कोशिकाएं होती हैं जो क्लॉटिंग बनाने का काम करते है. इसे थ्रोम्बोसाइट्स भी कहा जाता है. चोट लगने पर प्लेटलेट्स एक नेचुरल बैंडेज की तरह काम करता है.आपके खून की सिर्फ एक बूंद में हजारों प्लेटलेट्स होते हैं. यह जरूरी है कि आपके शरीर में इनकी मात्रा सही हो (न बहुत कम, न बहुत ज्यादा).
प्लेटलेट्स की कमी होने पर, चोट लगने पर आपका बहुत ज्यादा खून बहता है या शरीर पर नीले निशान पड़ने लगते हैं. वहीं, प्लेटलेट्स की संख्या बहुत ज्यादा होने पर नसों में ब्लड क्लॉट का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में प्लेटलेट्स की सही मात्रा चोट लगने पर खून बहने से तो बचाती ही है, साथ ही खतरनाक क्लॉट बनने का खतरा भी नहीं होने देती, जो खून के बहाव को रोक सकते हैं.
टलेट्स कितना होना चाहिए?
क्लीवलैंड क्लीनिक के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में 1,50,000 से 4,50,000 तक प्लेटलेट्स होते हैं. शरीर लगातार प्लेटलेट्स बनाता रहता है क्योंकि वे केवल सात से 10 दिनों तक ही जीवित रहती हैं. आपके शरीर को नई प्लेटलेट्स बनाने में लगभग 72 घंटे (तीन दिन) लगते हैं. ऐसे में डाइट की मदद से इसकी कमी से बचाव आसान होता है.
प्लेटलेट्स 50000 होने पर क्या होता है?
यदि आपके खून में प्लेटलेट्स की संख्या घटकर 50000 रह गयी है, तो ये नॉर्मल से कम है. इस कंडीशन को मेडिकल भाषा में थ्रोम्बोसाइटोपेनिया कहा जाता है. इसमें चोट लगने पर खून अधिक बह सकता है. हल्की चोट से भी शरीर में नीले-हरे निशान दिख सकते हैं. शरीर में थकान लगना भी इसका एक लक्षण है.
प्लेटलेट्स कम होने पर क्या खाना चाहिए? (How To Boost Platelets )
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीता और पपीते के पत्ते का रस काफी फायेदमंद माना जाता है. इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और ब्रोकली, फलों में अनार, संतरा, मौसंबी, कीवी खाना काफी कारगर साबित होता है. प्लेटलेट्स को नेचुरल तरीके से बढ़ाने के लिए कोई एक जादूई फूड नहीं है, आपको बस डाइट में फोलेट, आयरन, विटामिन बी12, विटामिन सी और विटामिन के की पर्याप्त मात्रा को सुनिश्चित करने पर ध्यान देना होता है.



