तकनीकी

अब Chrome पर सिर्फ सर्च नहीं, Gemini खुद करेगा वेब पर काम 

Google Chrome में Gemini अब सिर्फ वेबपेज समझने या सवालों के जवाब देने का काम नहीं करेगा. Google ने भारत में Android यूजर्स के लिए Gemini in Chrome उपलब्ध कर दिया है और इसके साथ Auto Browse फीचर भी पेश किया है. यह फीचर AI को एक वेबसाइट से दूसरी वेबसाइट पर जाकर कई स्टेप वाले काम करने में सक्षम बनाता है. यूजर को हर काम खुद करने की जगह Gemini कुछ ऑनलाइन टास्क अपनी तरफ से पूरा कर सकता है. तो आइए जानते हैं कि Auto Browse कैसे खुद काम करेगा. 

Android पर भी आया Gemini in Chrome

Gemini in Chrome को भारत में पहले डेस्कटॉप यूजर्स के लिए पेश किया गया था, लेकिन अब Android पर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी मदद से यूजर्स किसी वेबपेज के बारे में सवाल पूछ सकते हैं, लंबे आर्टिकल का सार जान सकते हैं और ब्राउजर छोड़े बिना Google Keep और Calendar जैसे ऐप्स के साथ Gemini को कनेक्ट कर सकते हैं. इसके अलावा फोन पर ब्राउजिंग के दौरान Gemini की इमेज जनरेशन क्षमता का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसमें Nano Banana के जरिए इमेज बनाने या उनमें बदलाव करने का ऑप्शन शामिल है. 

Auto Browse कैसे खुद काम करेगा?

भारत में Auto Browse फीचर डेस्कटॉप और Android दोनों पर उपलब्ध है, हालांकि इसका इस्तेमाल फिलहाल Google AI Pro और AI Ultra सब्सक्राइबर्स कर सकते हैं. यह सामान्य Autofill से अलग है. Autofill जहां मुख्य रूप से फॉर्म में जानकारी भरने तक सीमित रहता है. वहीं Auto Browse कई स्टेप वाले ऑनलाइन काम संभाल सकता है.

Gemini अलग-अलग वेबसाइटों से जानकारी जुटा सकता है, फॉर्म भर सकता है और कुछ बार-बार किए जाने वाले ऑनलाइन काम पूरे कर सकता है. यह किसी इवेंट के लिए पार्किंग बुक करने, ग्रॉसरी ऑर्डर करने या अलग-अलग तारीखों पर होटल और फ्लाइट की कीमतें चेक करने जैसे काम कर सकता है. 

शॉपिंग में भी कर सकता है कई काम

Auto Browse को कुछ ज्यादा मुश्किल कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे यूजर किसी तस्वीर के आधार पर प्रोडक्ट ढूंढने के लिए Gemini को कह सकता है. इसके बाद AI अलग-अलग कीमतों की तुलना करके सही सामान को कार्ट में जोड़ने और उपलब्ध डिस्काउंट लगाने में मदद कर सकता है. 

यूजर की मंजूरी के बाद होंगे जरूरी काम

Auto Browse वेबसाइटों पर सीधे काम कर सकता है, इसलिए Google ने इसमें कुछ सुरक्षा फीचर्स भी जोड़े हैं. अगर किसी वेबपेज पर ऐसा गलत निर्देश मौजूद है, जो AI को अपने हिसाब से काम करने के लिए कंफ्यूज करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उसे पहचान सकता है. इसके अलावा पैसे खर्च करने, प्राइवेसी से जुड़े या किसी दूसरे जरूरी काम को पूरा करने से पहले Gemini यूजर से परमिशन मांग सकता है. इससे ऐसे कामों के दौरान यूजर का कंट्रोल बना रहता है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button