राष्ट्रीयराजनीति

राहुल हिरासत में लिए गए: आठ घंटे का धरना खत्म, प्रियंका की पुलिस से तीखी बहस; कांग्रेस बोली- सब याद रखा जाएगा

एसआईआर और चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में इंडिया ब्लॉक का प्रदर्शन तेज हो गया। आकाशवाणी भवन के बाहर धरने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से मिलने की मांग दोहराई। 

एसआईआर और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आकाशवाणी भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एक-एक करके नेताओं को वहां से हटाया। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, चरणजीत सिंह चन्नी, दीपेंद्र हुड्डा और पवन खेड़ा समेत कई नेताओं को डिटेन किया गया।

करीब 8 घंटे धरने पर बैठे थे राहुल गांधी
राहुल गांधी करीब आठ घंटे से आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे थे। पुलिस जब प्रदर्शनकारी नेताओं को हटाने पहुंची तो मौके पर जोरदार हंगामा देखने को मिला। बाद में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को आकाशवाणी भवन के पिछले गेट से पुलिस बाहर लेकर गई।

राहुल ने कहा था कि वे ज्ञानेश कुमार से मिले बिना कहीं नहीं जाएंगे। दिल्ली पुलिस जब उन्हें हटाने पहुंची, तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button