अन्य खबरें

माध्यमिक शिक्षा मंडल की बिल्डिंग में लगी आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की टीम

रायपुर। राजधानी के टैगोर नगर में स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल की बिल्डिंग में आग लग गई. आग की वजह से दफ्तर में अफरातफरी का माहौल बन गया. आगजनी की घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबु पाया.

जानकारी के मुताबिक एसी शार्ट सर्किट होने की वजह से बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर स्थित मिटींग हॉल में आग फैल गई थी. इस घटना में लगभग आधा दर्जन टेलीविजन, तीन एसी, एक बड़ा प्रोजेक्टर जलकर राख हो गए हैं. जिनकी किमत 35 से 40 लाख रुपये आंकि गई है. गनिमत रही कि आग की सुचना पर दमकल विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबु पा लिया. जिसके चलते इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button