छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, सबके सहयोग और आशीर्वाद से नई पारी की शुरुआत कर रहा हूं

रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल ने आज दक्षिण विधानसभा के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा. उन्होंने कहा कि सबके सहयोग और आशीर्वाद से नई पारी की शुरुआत कर रहा है.

विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 35 सालों से विधानसभा का अनवरत सदस्य रहा हूं. रायपुर की जनता ने मुझे लोकसभा में भेजा है. इसलिए छत्तीसगढ़ विधानसभा पद से इस्तीफा दिया है. अब मैं लोकसभा का सदस्य हूं.

उन्होंने कहा कि मैं हमेशा रायपुर की जनता के दुख दर्द में शामिल रहा हूं. यह भावुक क्षण है, मेरे कार्यकर्ता, छत्तीसगढ़ की जनता, एमपी के कार्यकर्ता-नेताओं के लिए यह भावुक क्षण है.उनका मोहन उनके लिए वैसा ही कार्य करेगा.

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यदि मेरे व्यवहार से किसी को कष्ट हुआ है उसके लिए माफी मांगता हूं. सबके सहयोग और आशीर्वाद से नई पारी की शुरुआत कर रहा हूं. लोगों के भावना के अनुरूप कार्य करता रहूंगा, यही कामना करता हूं. किसी बात का कोई मलाल नहीं है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button