दीपावली-दशहरा पर इंडियन रेलवे चलाएगा 102 फेरों के साथ स्पेशल ट्रेनें, बुकिंग समेत पूरी डिटेल

नई दिल्ली। अगर आप दीपावली-दशहरा पर घर जाने की सोच रहे हैं तो भारतीय रेलवे इस फेस्टिव सीजन में कुछ स्पेशल ट्रेने चलाने जा रहा है। यह त्योहारी सीजन में 102 फेरे लगाएंगी और आपको अपने शहर तक पहुंचाएंगी। इन ट्रेनों के लिए बुकिंग रविवार, 27 सितंबर से शुरू ही रही है। आइए जानते हैं इसका पूरा शेड्यूल।
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार रेलवे अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को ज्यादा विकल्प देने के लिए मुंबई, चेन्नई, लातूर, कोल्हापुर और कलबुर्गी जैसी प्रमुख जगहों को जोड़ने वाली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
मुंबई-चेन्नई स्पेशल ट्रेन
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और चेन्नई के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में छह-छह फेरे लगाएगी; मुंबई-चेन्नई सेवा 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक और वापसी सेवा 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी।



