छत्तीसगढ़

कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क, ₹54 करोड़ से बनेगा 7.8 किमी फोरलेन

कवर्धा/राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कवर्धा शहर के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 54 करोड़ रुपए की लागत से 7.8 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजनांदगांव-कवर्धा सांसद संतोष पांडेय सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश  सरकार सड़क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। फोरलेन निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होने और क्षेत्र के विकास को गति मिलने की बात उन्होंने कही।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अरुण साव के समक्ष जिले की विभिन्न सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की मांग रखी। इनमें नेवारी-गुणा मार्ग के लिए करीब साढ़े सात करोड़ रुपए, प्रतापपुर-जेवडन-सुतियापाठ सड़क तथा लोहारा रोड को फोरलेन करने की मांग शामिल रही।

इसके अलावा आछी मार्ग, भोरमदेव सड़क के चौड़ीकरण एवं डिवाइडर निर्माण,छेकी महल मार्ग, भोरमदेव-सरोधा मार्ग तथा बिलासपुर मार्ग से बोड़ला होते हुए भोरमदेव मार्ग के चौड़ीकरण के लिए करीब 26 करोड़ रुपए की मांग रखी गई।

कवर्धा वार्ड क्रमांक-3 में करीब 2 करोड़ रुपए के सामुदायिक भवन, नवीन बाजार में डेढ़ करोड़ रुपए के मटन मार्केट, बोड़ला में बाजार निर्माण एवं विस्तार,लोहारा के बंधा टोला तथा पिपरिया में विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति की मांग भी रखी गई।

विजय शर्मा ने बताया कि 54 करोड़ रुपए की फोरलेन परियोजना की स्वीकृति अरुण साव के माध्यम से मिली है और निर्माण कार्य को लगभग 8 से 10 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

₹15 हजार करोड़ की सड़क परियोजना का भी जिक्र

सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि कवर्धा से होकर भोपाल से रायपुर तक करीब 15 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली सड़क परियोजना पर काम होगा। उन्होंने राजनांदगांव-खैरागढ़ सड़क निर्माण और आगे खैरागढ़ से कवर्धा तक सड़क निर्माण की दिशा में कार्य किए जाने की जानकारी दी।

सांसद ने कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल मार्ग को स्वीकृति मिलने और जल्द कार्य शुरू होने की बात भी कही।

एक्ज़िक्यूटिव ब्रांच

कार्यक्रम में पिपरिया, लोहारा, बोड़ला और कवर्धा से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति एवं प्रस्तावों की जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button