अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय
UN में स्थायी सीट के लिए 4 यूरोपीय देशों ने किया भारत का समर्थन, जयशंकर बोले- ऐतिहासिक

न्यूयॉर्क। सोवाकिया ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया। विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने कहा कि ग्लोबल साउथ के एक प्रमुख देश और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उभरती हुई ताकत के तौर पर भारत को संयुक्त राष्ट्र की सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली संस्था में जगह मिलनी चाहिए।
यह बयान तब आया जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान विसेग्राड ग्रुप (V4) और भारत की पहली हाई-लेवल बैठक में हिस्सा लिया।
‘महाशक्ति होने के नाते भारत को मिलनी चाहिए सदस्यता’
ब्लानार ने कहा, “वी4 देशों के तौर पर हम सभी इस बात से सहमत हैं कि ग्लोबल साउथ का हिस्सा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उभरती हुई महाशक्ति होने के नाते भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के तौर पर शामिल किया जाना चाहिए।”



