स्वास्थ्य

90% महिलाएं अनजान! शरीर को पुरुषों से कहीं ज्यादा होती है ओमेगा-3 की जरूरत

नई दिल्ली। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पॉलीसैचुरेटेड फैटी एसिड्स का एक ग्रुप है जोकि बॉडी के काफी सारे फंक्शन के लिए जरूरी होता है।

चूंकि, इंसानी शरीर एलए, ईपीए और डीएचए जैसे जरूरी फैटी एसिड्स नहीं बना पाता, इसलिए हमें इन फैट्स को अपने भोजन से लेने की जरूरत होती है। वैसे तो ओमेगा-3 फैटी एसिड्स हर किसी के लिए जरूरी है लेकिन इन कारणों से महिलाओं के लिए यह ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।

पीरियड्स के दर्द को करता है कम

काफी सारी महिलाओं को पीरियड के दौरान दर्द और पेट में मरोड़ की समस्या होती है। साल 2018 में हुए मेडिकल ट्रायल में यह माना गया कि ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पीरियड में होने वाली इन परेशानियों को कम करने में प्रभावी होते हैं। साथ ही इस दौरान लिए जाने वाले पेन किलर की संख्या को भी कम करने में मदद करते हैं।

रूमेटॉयड आर्थराइटिस में फायदेमंद

महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले तीन से चार गुना रूमेटॉयड आर्थराइटिस होने का खतरा रहता है। यह समस्या अक्सर 40 के बाद होती है, जिसमें शरीर के इम्युन सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है और जोड़ों में दर्द व सूजन हो जाती है। साल 2017 में प्रकाशित रिव्यू में सामने आया कि फिश ऑयल सप्लीमेंट जोड़ों की सूजन, दर्द और सुबह होने वाली जोड़ों की अकड़न को कम करने में फायदेमंद है।

इन वजहों से भी महिलाओं के लिए लाभकारी है ओमेगा-3 फैटी एसिड

वैसे तो पूरी हेल्थ को ही ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का लाभ मिलता है, लेकिन फर्टिलिटी और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को ये फायदे मिलते हैं:

हॉर्मोन्स को नियंत्रित करता है जोकि ओव्यूलेशन के लिए जरूरी है

  • यूट्रस तक रक्त के फ्लो को बढ़ाने में मदद करता है
  • शरीर में सूजन को कम करता है
  • यूट्रस में भ्रूण के विकसित होने की क्षमता को बढ़ाता है

ये फूड्स हैं ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर

  • सैल्मन, ट्राउट, कॉड जैसी फैटी फिश
  • झींगा और ऑयस्टर जैसी शेलफिश
  • अखरोट जैसे नट्स
  • अलसी और चिया सीड्स
  • हरी पत्तेदार सब्जियां

हार्ट हेल्थ से है गहरा नाता

ओमेगा-3 का सबसे गहरा संबंध हार्ट हेल्थ से है। यह धड़कनों को नियंत्रित रखने, ब्लड प्रेशर को कम करने, ब्लड फैट को कम करने में मदद करता है। इससे आर्टरीज में ब्लॉकेज का खतरा कम हो जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button