9 हजार रुपए वाला Redmi A3x मिल रहा 6500 रुपए में

सस्ता स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको REDMI A3X के बारे में बताने जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट पर अभी सेल चल रही है। इस सेल के तहत आपको फोन काफी सस्ता मिल सकता है। इसमें यूजर्स को बंपर ऑफर मिल रहा है। फीचर्स के लिहाज से भी ये फोन काफी पॉजिटिव साउंड करता है। तो चलिये आपको इस फोन के बारे में जानाकरी देते हैं-
Redmi A3x के साथ मिलेंगे कार्ड ऑफर्स
REDMI A3x (64GB+4GB) की MRP 8,999 रुपए है और आप इसे 27% डिस्काउंट के बाद 6,499 रुपए में खरीद सकते हैं। इस पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। PhonePe UPI Transaction 2 हजार रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। Flipkart Axis Bank Credit Card 5% अनलिमिटेड कैशबैख मिल सकता है। IDFC First Power Platinum कार्ड पर 750 रुपए की छूट मिल सकती है। फोन की 1 साल की वारंटी मिल रही है और Accessories की 6 महीने की वारंटी दी जा रही है।
स्पेशल फीचर्स भी Redmi A3x में मिल रहे हैं
अगर आप आज (8 मार्च) फोन को ऑर्डर करेंगे तो 11 मार्च तक डिलीवर कर दिया जाएगा। इसमें 4GB रैम सपोर्ट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा स्टोरेज भी 64जीबी मिलती है। फोन में 6.71 इंच HD+ डिस्प्ले मिल रहा है। सस्ता फोन होने के बाद फीचर्स अच्छे दिए जा रहे हैं। फोन में 8MP रियर कैमरा दिया जा रहा है। इसमें 5MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। बैटरी बैकअप को लेकर भी आपको सोचने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इसमें 5000 mAh बैटरी मिल रही है।
एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है ?
एक्सचेंज ऑफर को लेकर पहले ही बता दें कि इस फोन पर फ्लिपकार्ट की तरफ से कोई एक्सचेंज ऑफर नहीं दिया जा रहा है। यानी आपको इस फोन को खरीदने के लिए 6,499 रुपए खर्च करने होंगे। Redmi A3x को लेकर कंपनी दावा करती है कि ये काफी स्लिम लगता है। कंपनी कहती है कि ये फोन हर एंगल से स्टाइलिश दिखता है। फोन में Halo डिजाइन दिया ज रहा है। सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जा रहा है। ये फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। 90% स्क्रीन-टू बॉडी रेशियो भी मिल रहा है। सिक्योर फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। डे-टू-डे टास्क को पूरा करने के लिए फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट दिया जा रहा है। बैक पैनल की बात करें तो ये सिंगल टोन के साथ आता है।



