8 हजार नौकरियां, मौके पर जॉब लेटर..! रोजगार मेला युवाओं के लिए बना सुनहरा मौका

Rajasthan News: डूंगरपुर जिला स्तरीय रोजगार मेले में राजस्थान, गुजरात और एमपी की 25 कंपनियां 8 हजार से ज्यादा नौकरियों के साथ पहुंचीं. सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया. बेटियों को खास प्राथमिकता मिली और कई को मौके पर ही जॉब ऑफर दिए गए.
डूंगरपुर जिले में जिला प्रशासन की ओर से आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया. शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन में आयोजित रोजगार मेले में राजस्थान समेत गुजरात और एमपी की 25 से ज्यादा कंपनियां 8 हजार रोजगार लेकर आई. आवेदन के बाद कई युवतियों और युवाओं को हाथों हाथ जॉब लेटर दिए गए. जॉब लेटर पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे.
जिला रोजगार मेले में कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, सभापति अमृत कलासुआ समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. रोजगार मेले में राजस्थान समेत गुजरात और मध्य प्रदेश की प्राइवेट कंपनियां नौकरी लेकर आई. अध्यापक की पोस्ट के लिए एक एजुकेशन सेंटर दिल्ली से भी नौकरी लेकर आई. इसमें 8वी पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, बीएड, बीएससी, एमबीए, सीए की योग्यता की कई नौकरियों की जानकारी दी है. युवाओं ने अपनी योग्यता अनुसार मौके पर ही फॉर्म लेकर आवेदन किया. कई कंपनियों ने हाथों हाथ इनका इंटरव्यू करते हुए जॉब लेटर भी ऑफर किया. इसके बाद कलेक्टर समेत अतिथियों ने उन्हें हाथों हाथ जॉब लेंटर भी दिए. इसमें सबसे ज्यादा बेटियां थी, जिन्हें जॉब दिया गया है.
वही कई कंपनियों ने आवेदन लेने के बाद उनका बाद में सलेक्शन लिस्ट जारी की जाएगी. जॉब लेटर मिलने के बाद कई बेटियां और युवा खुश नजर आए. सागवाड़ा विधायक शंकर डेचा ने कहा कि सरकार को युवाओं को सरकारी के साथ प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों का वादा किया था. आज कई कंपनियां नौकरियां लेकर आई है और युवाओं का सिलेक्शन हो रहा है, जिससे युवा रोजगार की ओर बढ़ रहे है. कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने कहा कि गुजरात और एमपी की कंपनियों में भी हमारे यहां के युवाओं को नौकरियों मिल रही है. इस मौके पर रोजगार पाने वाले युवाओं ने राज्य सरकार का आभार जताया.



