छत्तीसगढ़

SECL खदान में ब्लास्ट से 8 मजदूर घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

मनेंद्रगढ़. छत्तीसगढ़ के चिरमिरी एसईसीएल ओपन कास्ट खदान में ब्लास्ट होने से 8 मजदूर घायल हुए हैं. घटना के बाद खदान में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है. घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल चिरमिरी ओपन कास्ट प्रबंधन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है. घायल मजदूरों को SECL रीजनल अस्पताल में भर्ती किया गया है. बड़ी संख्या में घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं. बताया जा रहा कि बारूद बिछाकर कोयला उत्खनन किया जा रहा था. इस दौरान गर्मी से अपने आप खदान में ब्लास्ट हो गया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button