राष्ट्रीय

आप के 8 विधायक BJP में शामिल

दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के आठ विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। आज आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले आठ निवर्तमान विधायक भाजपा में शामिल हुए। बताया जाता है कि ये विधायक चुनाव के लिए टिकट न दिए जाने से नाराज थे और अन्य दलों के संपर्क में थे। कुछ विधायकों ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे साझा किए और भ्रष्टाचार तथा अन्य मुद्दों को लेकर आप पर निशाना साधा। दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा और विजयंत पांडा की मौजूदगी में सभी विधायकों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। 

कस्तूरबा नगर से मौजूदा विधायक मदन लाल ने दावा किया कि उन्होंने और पार्टी के छह अन्य विधायकों ने आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मदन लाल ने कहा कि उन्होंने अपना त्यागपत्र दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल को भी भेज दिया है। इस्तीफा देने वाले आप विधायकों में भावना गौड़ (पालम), नरेश यादव (महरौली), रोहित महरौलिया (त्रिलोकपुरी) और पवन शर्मा (आदर्श नगर) भी शामिल हैं। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी। 

कौन-कौन आप नेता बीजेपी में शामिल हुआ?

भावना गौर, पालम से विधायक (दो बार की विधायक)

मदन लाल, कस्तूरबा नगर से तीन बार के विधायक 

गिरीश सोनी, तीन बार के विधायक 

राजेश ऋषि, दो बार के विधायक 

नरेश यादव, विधायक 

पवन शर्मा, विधायक 

रोहित मेहरोलिया, विधायक

बिजेंद्र गर्ग, पूर्व विधायक

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button