72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का एलान; ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फीचर फिल्म; कार्तिक से ममूटी तक इन्हें मिले अवॉर्ड

72nd National Film Awards announcement: प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आज शनिवार को एलान कर दिया गया है। याद रहे कि यह अवॉर्ड साल 2024 के लिए प्रदान किए जाएंगे। जानिए किस-किसका नाम है सूची में?
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आज 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। विजेताओं के नाम से पर्दा उठ चुका है। साल 2024 में रिलीज फिल्मों और शानदार परफॉर्मेंस के लिए यह पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं। बता दें कि पुरस्कारों का एलान करीब दो हफ्ते की देरी से हुआ है। जानिए किसकी झोली में अवॉर्ड आए हैं….
बेस्ट फीचर फिल्म
‘आर्टिकल 370’ (हिंदी)
राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ की झोली में अवॉर्ड
फीचर फिल्म की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘श्रीकांत’ की झोली में गया है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। राजकुमार राव लीड रोल में हैं।
बेस्ट एक्ट्रेस
हिंदी में यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। यामी को यह पुरस्कार फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए मिला है।
बेस्ट एक्टर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हिंदी में कार्तिक आर्यन की झोली में आया है। कार्तिक को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए यह अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा ममूटी को भी फिल्म ‘ब्रमायुगम ‘ (मलयालम) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है।
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर कौन?
फीचर फिल्म्स की श्रेणी में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड ‘अमरण’ (तमिल) के लिए म्यूजिक डायरेक्टर जी वी प्रकाश कुमार को मिला है। हिंदी में फीचर फिल्म्स की श्रेणी में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड ‘आर्टिकल 370’ के लिए शाश्वत सचदेव को मिला है।
बेस्ट कॉस्ट्यू डिजाइनर
पुष्पा- द रूल (तेलुगु)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनर
कल्कि 2898 एंडी (तेलुगु)
बेस्ट एडिटिंग
अमरण (तमिल)
बेस्ट साउंड डिजाइन
भूल भुलैया 3 (हिंदी)
बेस्ट स्क्रीनप्ले
लकी भास्कर (तेलुगु)
बेस्ट डेब्यू फिल्म डायरेक्टर
स्वातंत्र्यवीर सावरकर के लिए रणदीप हुड्डा को मिला है।
तेलुगु फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को पूरे मनोरंजन के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है।



