खेल

फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेताओं को 71 हजार का ईनाम

बहादुरगढ़ (निस) : गांव नूना माजरा स्थित शहीद राजेश स्टेडियम में आयोजित 48वीं पंचायती फुटबॉल प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी व कांग्रेस डेलीगेट राजेश जून ने शिरकत की। उन्होंने लगातार 30वीं बार प्रतियोगिता का पहला इनाम 71 हजार रुपए देकर खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की। ग्रामीणों व फुटबॉल समिति सदस्यों द्वारा राजेश जून का पगड़ी बांधकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश जून ने कहा की खेलों से आपस में भाईचारा बढ़ता है। स्वच्छ प्रतिस्पर्धा से जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है, हौसला बढ़ता है। खिलाड़ी नशे, अपराध व बुराइयों से दूर रहते हैं। 48वीं पंचायती फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और खिलाडिय़ों का हौसलावर्धन भी किया। नूना माजरा ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता में लगभग 36 टीमों ने भाग लिया जिसमें फाइनल मैच में लोवा खुर्द और नूना माजरा का मैच होना था। दोनों गांव में आपसी भाईचारे को देखते हुए दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button