अंतर्राष्ट्रीय

प्रवासी नाव डूबने से 70 लोगों की दर्दनाक मौत, मच गया हाहाकार

इंटरनेशनल डेस्क। पश्चिम अफ्रीका के तट पर बुधवार को एक बड़ा और दुखद हादसा हुआ। गाम्बिया के विदेश मंत्रालय ने बताया कि एक प्रवासी नाव के पलट जाने से 70 लोगों की मौत हो गई। यह नाव गाम्बिया से रवाना हुई थी और इसमें मुख्य रूप से गाम्बिया और सेनेगल के नागरिक सवार थे। यह घटना मॉरिटानिया के तट के पास हुई।

150 में से सिर्फ 16 को बचाया जा सका

अधिकारियों के अनुसार नाव पर लगभग 150 लोग सवार थे जिनमें से केवल 16 लोगों को ही जीवित बचाया जा सका। यह हादसा अटलांटिक रूट पर हुआ जिसे दुनिया का सबसे खतरनाक प्रवासन मार्ग माना जाता है। इस रास्ते से हर साल हजारों लोग स्पेन के कैनरी द्वीपों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button