अंतर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में गैसोलीन टैंकर में जबरदस्त विस्फोट होने से 70 की मौत

अबुजाः नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में एक गैसोलीन टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है। देश की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी ने यह जानकारी दी। 

एजेंसी के मुताबिक यह विस्फोट शनिवार तड़के नाइजर प्रांत के सुलेजा क्षेत्र के पास हुआ, जब कुछ लोग जनरेटर का उपयोग करके एक टैंकर से दूसरे ट्रक में गैसोलीन स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे थे। 

‘नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी’ के हुसैनी ईसा ने बताया कि ईंधन स्थानांतरण के कारण विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप गैसोलीन स्थानांतरित करने वालों और आसपास खड़े लोगों की मौत हो गई। ईसा ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button