छत्तीसगढ़

7 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के माल पर बैंक से लेते थे गोल्ड लोन 

जगदलपुर: बस्तर और उससे सटे ग्रामीण इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 7 चोर गिरफ्तार हुए हैं. पकड़े गए चोरों पर आरोप है कि उन लोगों ने चोरी की कई वारदातों को अबतक अंजाम दिया है. पकड़े गए चोरों के पास से लाखों के गहने और नकदी बरामद हुए हैं. पकड़े गए लोग सूने मकानों को निशाना बनाते हैं. पकड़े गए चोरों में एक आदतन अपराधी भी शामिल है. अपराधी पर अलग अलग तरह के 25 केस दर्ज हैं.

7 शातिर चोर गिरफ्तार: जगदलपुर सीएसपी के मुताबिक बीते साल नवंबर से लेकर इस साल फरवरी के महीने तक चोरी की कई वारदातें घटी. चोरी की वारदातें बोधघाट, परपा थाना इलाके में हुई. ज्यादातर चोरी की वारदातों में चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया. चोरी की वारदातों को सुलझाने के लिए जगदलपुर पुलिस जुटी हुई थी इस दौरान 2 संदिग्ध युवक पुलिस के हाथ लगे. पुलिस ने जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होने बताया कि वो चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं.

चोरी के गहनों पर गोल्ड लोन: पकड़े गए युवकों ने पुलिस को बताया कि वो चोरी के कुछ गहने पहले ही बेच चुके हैं. जबकि दूसरे आरोपी चोर ने जेवरातों को बैंक में जमा कर गोल्ड लोन तक ले रखा है. पकड़े गए आरोपियों ने ये भी बताया कि वो चोरी के जेवरातों को विक्रम ठाकुर, महेश बघेल और पारसदेवी जैन नामक लोगों के पास गिरवी रखकर उसे उंचे दामों में बेचा भी है.

चोरी का माल बरामद: आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बैंक और ज्वेलर्स दुकानों से चोरी के सभी जेवरातों को बरामद कर लिया है. पुलिस ने सभी आरोपियों केशव कवि (27) निवासी मालगांव, कौशल जोशी (20) निवासी मालगांव, विक्रम ठाकुर (37) निवासी महेंद्र कर्मा वार्ड, महेश बघेल (40) निवासी महेंद्र कर्मा वार्ड, तरुण कुमार कवि (23) निवासी मालगांव, रविन्द्र पाढ़ी (37) निवासी तितिरगांव और पारसदेवी जैन (66) निवासी नयापारा को गिरफ्तार कर लिया है.

वारदात में आदतन अपराधी भी शामिल: पुलिस ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी केशव कवि पहले भी 25 से ज्यादा चोरी के मामलों में जेल जा चुका है. बीते 6 पहले ही यह आरोपी जेल से बाहर आया है. पुलिस ने आगे बताया कि आरोपियों के पास से 235 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किया है. जिसकी कीमत 19 लाख 74 हजार रुपये आंकी गई है. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से 19 हजार से ज्यादा नगद, 1 बाइक, 3 मोबाइल फ़ोन, लोहे की रॉड बरामद की है. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button