राष्ट्रीय

7 टीम 58 धुरधंर… किस देश जाएगा कौन सा डेलिगेट्स? शशि थरूर के जिम्मे ये नेशन,

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के एक्शन को दुनिया के तमाम देशों को जानकारी देने के लिए 7 भारतीय डेलिगेट्स जल्द ही रवाना होंगे। इसमें बीजेपी, कांग्रेस समेत कई पार्टियों के नेता शामिल हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इन नेताओं की पूरी लिस्ट जारी की है। यह कदम भारत की आतंकवाद के खिलाफ मजबूत और एकजुट नीति को दर्शाता है, जिसके तहत विभिन्न देशों में जाकर भारत अपनी रणनीति और कार्रवाई को स्पष्ट करेगा। आइए, देखते हैं कि कौन सा नेता किस डेलिगेशन ग्रुप में है और वे किन देशों का दौरा करेंगे।

डेलिगेशन की लिस्ट

ग्रुप-1 (जिन देशों का दौरा करना है: सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया)

  1. श्री बैजयंत पांडा, सांसद, बीजेपी (नेता)
  2. डॉ. निशिकांत दुबे, सांसद, बीजेपी
  3. श्रीमती फांगोन कोन्याक, सांसद, बीजेपी
  4. श्रीमती रेखा शर्मा, सांसद, बीजेपी
  5. श्री असदुद्दीन ओवैसी, सांसद, एआईएमआईएम
  6. श्री सतनाम सिंह संधू, सांसद, नामांकित
  7. श्री गुलाम नबी आजाद
  8. राजदूत हर्ष श्रींगला

ग्रुप-2 (जिन देशों का दौरा करना है: यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क)

  1. श्री रवि शंकर प्रसाद, सांसद, बीजेपी (नेता)
  2. डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, सांसद, बीजेपी
  3. श्रीमती प्रियंका चतुर्वेदी, सांसद, शिव सेना (यूबीटी)
  4. श्री गुलाम अली खटाना, सांसद, नामांकित
  5. डॉ. अमर सिंह, सांसद, आईएनसी
  6. श्री समिक भट्टाचार्य, सांसद, बीजेपी
  7. श्री एमजे अकबर
  8. राजदूत पंकज सरन

ग्रुप-3 ( जिन देशों का दौरा करना है: इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर)

  1. श्री संजय कुमार झा, सांसद, जदयू (नेता)
  2. श्रीमती अपराजिता सारंगी, सांसद, बीजेपी
  3. श्री यूसुफ पठान, सांसद, एआईटीसी
  4. श्री बृज लाल, सांसद, बीजेपी
  5. डॉ. जॉन ब्रिटास, सांसद, सीपीआई (एम)
  6. श्री प्रदीप बुरमान, सांसद, बीजेपी
  7. डॉ. हेमंग जोशी, सांसद, बीजेपी
  8. श्री सलमान खुर्शीद
  9. राजदूत मोहन कुमार

ग्रुप-4 (जिन देशों का दौरा करना है: यूएई, लाइबेरिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, सिएरा लियोन)

  1. श्री श्रीकांत शिंदे, सांसद, शिव सेना (नेता)
  2. श्रीमती बांसुरी स्वराज, सांसद, बीजेपी
  3. श्री ईटी मोहम्मद बशीर, सांसद, आईयूएमएल
  4. श्री अतुल गर्ग, सांसद, बीजेपी
  5. डॉ. समीत पाठक, सांसद, बीजेपी
  6. श्रीमती सुमन कुमारी मिश्रा, सांसद, बीजेपी
  7. श्री एसएस अहलूवालिया
  8. राजदूत सुजान चिनॉय

ग्रुप-5 (जिन देशों का दौरा करना है: अमेरिका, पनामा, कनाडा, ब्राजील, कोलंबिया)

  1. डॉ. शशि थरूर, सांसद, आईएनसी (नेता)
  2. श्रीमती सरफराज अहमद, सांसद, जेएमएम
  3. श्री जीएम हरिश बालयोगी, सांसद, टीडीपी
  4. श्री शशांक मणि त्रिपाठी, सांसद, बीजेपी
  5. श्री भुबनेश्वर कालिता, सांसद, बीजेपी
  6. श्री मिलिंद मुरली देवरा, सांसद, शिव सेना
  7. श्रीमती तरंगति सिंह संधू
  8. श्री तेजस्वी सूर्या, सांसद, बीजेपी

ग्रुप-6 (जिन देशों का दौरा करना है: स्लोवेनिया, ग्रीस, लातविया, रूस)

  1. श्रीमती कनिमोझी करुणानिधि, सांसद, डीएमके (नेता)
  2. श्री राजीव राय, सांसद, एसपी
  3. श्री मनन अतुल मिश्रा, सांसद, आईएनसी
  4. कैप्टन बृजेश चौधरी, सांसद, बीजेपी
  5. श्री प्रेम चंद गुट्टा, सांसद, बीजेपी
  6. डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद, आप
  7. राजदूत मंजीव एस पूरी
  8. राजदूत जावेद अशरफ

ग्रुप-7 (जिन देशों का दौरा करना है: मिस्र, कतर, अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका)

  1. श्रीमती सुप्रिया सुले, सांसद, एनसीपी (एससीपी) (नेता)
  2. श्री राजू प्रीतम राठौड़, सांसद, बीजेपी
  3. श्री वीरेंद्र सिंह सज्जन, सांसद, आप
  4. श्री मनन तिवारी, सांसद, आईएनसी
  5. श्री अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद, बीजेपी
  6. श्री लव श्रीकृष्ण देवरायलु, सांसद, बीजेपी
  7. श्री अनंत शर्मा
  8. श्री वी. मुरलीधरन
  9. राजदूत सईद अकबरुद्दीन

यह डेलिगेशन भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को वैश्विक मंच पर पेश करेगा और ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाइयों के बारे में विस्तार से बताएगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button