राष्ट्रीय

वोटिंग से 5 दिन पहले 7 AAP विधायकों ने पार्टी को कहा अलविदा

Aam Adami Party MLAs Resign: दिल्ली विधानसभा चुनाव करीब आते ही आम आदमी पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लग गई है. एक दिन में पार्टी के सात विधायकों ने शुक्रवार (31 जनवरी) इस्तीफा दे दिया. विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पांच दिन पहले त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित कुमार, महरौली से विधायक नरेश यादव, कस्तूरबानगर से विधायक मदन लाल, पालम से विधायक भावना गौड़ और जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि ने आप को अलविदा कह दिया.

इस्तीफा देने वाले विधायकों कटा था टिकट

ये वो विधायक हैं जिनका इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट काट दिया. इनके अलावा बिजवासन से बीएस जून और आदर्श नगर से पवन शर्मा ने भी इस्तीफा दे दिया है. पार्टी ने इन सभी का टिकट काट दिया था जिससे ये नाराज चल रहे थे.

  • भावना गौड़, पालम 
  • नरेश यादव, महरौली
  • राजेश ऋषि, जनकपुरी
  • मदन लाल, कस्तूरबा नगर 
  • रोहित महरौलिया, त्रिलोकपुरी
  • बी एस जून, बिज़वासन
  • पवन शर्मा, आदर्श नगर

रोहित कुमार ने अपने इस्तीफे की चिट्ठी में अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, ”आपकी बात पर भरोसा करके मेरे समाज ने एकतरफा आपको समर्थन दिया जिसके बूते पर दिल्ली में तीन बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनी. बावजूद इसके ना तो ठेकेदारी प्रथा बंद हुई और ना ही 20-20  साल से कच्ची नौकरी पर काम करने वाले लोगों को पक्का किया गया . राजनीतिक महात्वकांक्षाओं की पूर्ति के लिए मेरे समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है.”

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button