छत्तीसगढ़

बैंगलोर और मैसूर की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने मेयर ढेबर समेत 65 प्रतिनिधि कल से शैक्षणिक यात्रा पर

रायपुर.बैंगलोर और मैसूर की कार्यप्रणाली का अध्ययन करने नगर पालिक निगम के मेयर ऐजाज ढेबर सहित 65 जनप्रतिनिधि और नगर निगम के अधिकारी आगामी 6 दिनों के लिए शैक्षणिक भ्रमण के लिए कल रवाना होंगे. भ्रमण का उद्देश्य बैंगलोर महानगर पालिका और मैसूर नगर निगम की तरफ से संचालित उत्कृष्ट परियोजनाओं का अवलोकन करना है.

यात्रा के दौरान प्रतिनिधि और अधिकारी बैंगलोर और मैसूर की स्मार्ट सिटी योजनाओं, राजस्व वसूली, और स्वच्छता से संबंधित कार्य प्रणालियों का अध्ययन करेंगे. इस दौरान उन्हें परियोजनाओं की विस्तृत प्रेजेंटेशन और कार्यस्थल पर जाकर कामकाज देखने का अवसर मिलेगा, जिससे रायपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार की संभावनाएं बढ़ेगी.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button