छत्तीसगढ़

अवैध ईंट भट्टे के पास पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

चिरमिरी, क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 6 साल के मासूम बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना बड़ा बाजार इलाके की बताई जा रही है, जहां राजस्व और एसईसीएल की जमीन पर अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों के पास यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार बड़ा बाजार से सटी जमीन पर लंबे समय से दर्जनों ईंट भट्टे अवैध रूप से चल रहे हैं। आरोप है कि राजस्व विभाग, खनिज विभाग और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इन भट्टों में सीमावर्ती राज्य के कोतमा क्षेत्र से मजदूर काम करने आते हैं। उनके साथ परिवार और छोटे बच्चे भी यहीं रहते हैं। कुछ बच्चे मजदूरी में हाथ भी बंटाते नजर आते हैं। भट्टों में न तो रहने की समुचित व्यवस्था है और न ही बच्चों के लिए स्कूल या आंगनबाड़ी की सुविधा। सुरक्षा इंतजामों के अभाव में बच्चे खुले गड्ढों और पानी भरे खतरनाक स्थानों के आसपास खेलते रहते हैं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पानी भरा गड्ढा था और उसके आसपास कोई सुरक्षा घेरा या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था। खेलते समय बच्चा गड्ढे में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक बच्चे की मां ने बताया कि वे मजदूरी करने आए थे और उन्हें अंदेशा नहीं था कि ऐसा हादसा हो जाएगा। उनका कहना है कि यदि गड्ढे को ढंका या सुरक्षित किया गया होता तो यह घटना नहीं होती। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button