छत्तीसगढ़

महिला समेत 6 नक्सली गिरफ्तार, IED और नक्सल सामाग्री बरामद 

 दंतेवाड़ा. हर पल सुरक्षाबलों के खिलाफ साजिश रच रहे नक्सलियों के नापाक मंसूबे एक बार फिर नाकाम हो गए हैं. मंगनार रोड के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति की सूचना पर जवानों की टीम मौके पर रवाना हुई. घेराबंदी कर पूछताछ करने पर उन्होंने नक्सल गतिविधियों में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया.

इस गिरफ्तारी में बड़ा नाम अनिल उर्फ कचनू सलाम है, जो पुलिस-नक्सली मुठभेड़, आगजनी और आईईडी विस्फोट जैसी घटनाओं में शामिल रहा है. वहीं आरोपियों के कब्जे से 5 किलो का प्रेशर आईईडी और अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया गया है. 

इन नक्सलियों की गिरफ्तारी 

हमराह थाना बारसूर, डी.आर.जी. एवं सी.आर.पी.एफ. की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है. कार्रवाई में अनिल उर्फ कचनू सलाम, जमुना उर्फ जयमती मंडावी, सन्नु राम कश्यप, मनीष कश्यप, हरि राम कश्यप और सुलाराम कश्यप शामिल हैं. 

IED और नक्सल सामग्री बरामद 

अभियान के दौरान नक्सलियों के पास से 5 किलोग्राम का प्रेशर आईईडी (जिंदा), फावड़ा, सबल और अन्य नक्सली सामग्री बरामद किया है. गिरफ्तार नक्सलियों ने बताया कि उन्होंने मंगनार रोड पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी प्लांट किया था. बरामद आईईडी को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए निष्क्रिय किया गया. 

थाना बारसूर में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 13/2025 धारा 61(2)(क), 190, 191(2) BNS और 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. वहीं उन्हें कोर्ट में पेश किया गया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button