छत्तीसगढ़

कुनकुरी में नया मेडिकल कॉलेज, जशपुर को 6 करोड़ का फुटबॉल स्टेडियम

जशपुर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ बजट 2025 में महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. इस बजट में जशपुर जिले के कुनकुरी में एक नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना का प्रावधान किया गया है, जिससे जिले के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी.

कुनकुरी में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज: मेडिकल कॉलेज की घोषणा के बाद जशपुर जिले में हर्ष का माहौल है. स्थानीय व्यवसायी सत्येंद्र कुमार पाठक ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ”यह कॉलेज जिले के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़ा सुधार लाएगा.” उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय सुदूर क्षेत्रों के लोगों के लिए फायदेमंद होगा.

हेल्थ सिस्टम में होगा सुधार: स्थानीय लोगों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जशपुर जिले के छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा शिक्षा अपने ही जिले में प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. यह स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करने और स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा.

जशपुर को मिलेगा 6 करोड़ का फुटबॉल स्टेडियम: खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने जशपुर जिले में 6 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम बनाने की घोषणा की है. इस फैसले से जिले के खेल प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी.

फुटबॉल है यहां पर लोकप्रिय खेल: स्थानीय लोगों की मानें तो फुटबॉल हमेशा से जशपुर के युवाओं के बीच लोकप्रिय रहा है. यह स्टेडियम उन्हें अपने खेल कौशल को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करेगा.

दिव्यांगों के लिए बनेगा विशेष स्कूल: समाज के हर वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने जशपुर में दिव्यांगों के लिए एक विशेष स्कूल स्थापित करने का भी निर्णय लिया है. इस परियोजना के लिए 2.5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इस स्कूल के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा, प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button