छत्तीसगढ़

56 पहाड़ी कोरवा परिवार के 200 लोगों की जूदेव ने पैर पखारकर कराई सनातन धर्म में घर वापसी

छतीसगढ़,18 मार्च । अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने अपने पिता कुमार दिलीप सिंह जूदेव के घर वापसी अभियान को निरंतरता देते हुए रविवार 17/03/24 को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुमरता के आश्रित ग्राम बरघाट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहाड़ी कोरवा जनजाति बाहुल्य उक्त गांव में पहाड़ी कोरवा जनजाति के 56 परिवार के लगभग 200 लोगों के पैर धो कर मंत्रोचार के साथ हवन करवाकर हिंदू कुल तिलक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उनकी सनातन धर्म में घर वापसी करवाई।

कार्यक्रम में कापू सहित आसपास के ग्रामवासी भी उपस्थित रहे , प्रमुख रूप से शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विनय पांडे, सतीस सिंह ,कपिल शास्त्री,जगजीत दास महंत,कमलेश राठिया,श्याम बिहारी शर्मा,तिलक राम सिदार और अनेक हिंदू कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा “अब धर्मांतरण बर्दास्त नहीं, उक्त कर्म में जो भी लिप्त पाया जाएगा उसे सजा भुगतने को तैयार रहना चाहिए। उनके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी” धर्मांतरण को देश के लिए खतरा बताते हुए उन्होंने कहा कि “अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो आगामी पीढियां हमें माफ नहीं करेंगी”। उन्होंने कहा “देश की आजादी के बाद जितने भी लोग धर्मांतरित हुए हैं उनकी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए”।

जनजातीय समाज की घर वापसी से राष्ट्र होगा मजबूत

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि जनजातीय समाज ने सदैव विदेशी साजिशों और आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति की रक्षा की है l वे माँ भारती के असली योद्धा रहे हैं l इसीलिए उन्हें कमजोर करने के लिए सात समंदर पार से षड्यंत्रकारी ताकतों ने उन्हें धर्मांतरित करने की साजिश रची। उनकी घर वापसी से राष्ट्र मजबूत होगा, यह एक अनुपम पहल है “।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button