नक्सल क्षेत्रों के लिए केंद्र से मिले 557 करोड़ और खर्च हुए 998 करोड़…

रायपुर: बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने आज विधानसभा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा से सवाल पूछा. अजय चंद्राकर ने कहा कि जब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और जिलों के लिए केंद्र सरकार की ओर से 557 करोड़ की बड़ी राशि मिली लेकिन रोड बनाने में खर्च हो गए 998 करोड़ रुपए. कुरुद विधायक अजय चंद्राकर के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सदन को बताया कि जो राशि हमें केंद्र से मिली और जो खर्च की गई उसमें अंतर इसलिए आया क्योंकि बाद में राशि को रिम्बर्स कराया जाता है. विजय शर्मा ने कहा कि इसका सीधा अर्थ ये है कि खर्चे के बाद जो पैसे आते हैं वो व्यय के आंकड़ों को बढ़ाते हैं.
अजय चंद्राकर के सवाल का डिप्टी सीएम ने दिया जवाब: अजय चंद्राकर ने सदन में पूछा कि कार्ययोजना कुल 13 बिंदुओं में भेजी गई लेकिन जो खर्च आया वो 25 बिंदुओं में दिखाया गया. बीजेपी विधायक ने कहा कि कार्ययोजना तो किसी मद के लिए भेजी गई लेकिन खर्च किसी और मद में हुए.
विजय शर्मा ने दिया जवाब: अजय चंद्राकर के सवाल के जवाब में विजय शर्मा ने कहा कि जिन बिंदुओं की चर्चा सदन में अजय चंद्राकर कर रहे हैं वो सभी बिंदु राज्य सरकार के मद में शामिल हैं. विजय शर्मा ने कहा कि सभी खर्चे नियमों के तहत किए गए हैं.



