अन्य खबरें

सैमसंग के सुपरपावर वाले स्मार्टफोन की कीमत पर 54 परसेंट की छूट

नई दिल्ली. सैमसंग की गैलेक्सी सीरीज के S23 5G (Samsung Galaxy S23 5G) स्मार्टफोन का जलवा ही कुछ अलग है. इसकी परफॉर्मेंस इसे बाकी एंड्रॉयड स्मार्टफोन से अलग करती है. यही वजह है कि लॉन्चिंग के समय इस हाई-एंड स्मार्टफोन कीमत लगभग 1 लाख रुपये के आसपास थी. इसका लुक भी इतना शानदार है कि हाथ में पकड़ने पर अलग ही फील देता है. लेकिन 1 लाख रुपये की कीमत का फोन लेना हर किसी के वश की बात नहीं होता.

इस फोन को खरीदने के सपने तो कइयों ने देखे होंगे, मगर अब इसकी कीमतें एकदम से धड़ाम हो गई हैं. जहां, 10 या 20 फीसदी की छूट भी बड़ी मानी जाती है, वहां सैमसंग गैलेक्सी S23 256जीबी पर पूरे 54 फीसदी की छूट मिल रही है. इतनी बड़ी छूट यूं ही नहीं मिलती. यदि आप इसके खरीदने का ख्वाब देख चुके हैं तो एक बार फिर से चेक कर लीजिए, क्योंकि संभव है कि अब यह आपके प्राइस रेंज में आ चुका हो.

शुरू हो चुकी है ब्लैक फ्राइडे सेल
फ्लिपकार्ट पर ब्लैक फ्राइडे सेल (Black Friday Sale 2024) शुरू हो चुकी है. इस सेल पर दुनियाभर की कंपनियां अपने उत्पादों पर भारी छूट देती हैं. यही वजह है कि लोग अपनी मनपसंद चीजें खरीदने के लिए ब्लैक फ्राइडे सेल का इंतजार करते हैं. तो गुड न्यूज़ ये है कि यह सेल शुरू हो चुकी है. कई सारे स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट मिल रही है, मगर सैमसंग गैलेक्सी एस23 पर मिलने वाली छूट कुछ खास है. खास इसलिए, क्योंकि इसे अप्लाई करने के बाद फोन की कीमत आधे से भी कम हो जाती है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button