रोजगार

रोजगार मेले में 520 विद्यार्थियों ने किया पंजीकरण

कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, कॉलेज प्लेसमेंट सेल तथा जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए करीब 520 युवाओं ने अपना पंजीकरण करवाया और विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने योग्य उम्मीदवारों का चयन किया।

रोजगार मेले में ओम लॉजिस्टिक्स नोएडा, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, इकॉम एक्सप्रेस (नोएडा), रमाया हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड (कुरुक्षेत्र), एक्सिस बैंक लिमिटेड कुरुक्षेत्र, रिलायंस मेगा मार्ट बाजार, जीवन बीमा निगम लिमिटेड, कोटक महिंद्रा लाइफ, जुमेटो, जॉब काउच इन (डेरा बस्सी) तथा पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड जैसी नामी कंपनियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया।

जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने विभिन्न रोजगार योजनाओं की जानकारी साझा की। इसके बाद विभिन्न कंपनियों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी कंपनियों और उपलब्ध पदों के बारे में जानकारी दी। कंपनियों के अधिकारियों ने उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया और योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के लिए शॉर्टलिस्ट किया। मेले में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित किया। यह रोजगार मेला युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हुआ, जिससे उन्हें विभिन्न कंपनियों में नौकरी पाने का मौका मिला और उनके कॅरिअर को एक नई दिशा मिली। इस मौके पर कॉलेज प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. माला राम बंसल, सहायक रोजगार अधिकारी अमित त्यागी, सांख्यिकी सहायक सतीश कुमार, प्राचार्य प्रो. शीश पाल, प्राध्यापक डॉ. सुरेश पाराशर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button