छत्तीसगढ़

कोंटा में जादू-टोने के शक में 5 लोगों की हत्या,लोहारीडीह में हुए हत्याकांड, कांग्रेस ने जांच समिति का किया गठन

रायपुर। कोंटा में जादू-टोने के शक में 5 लोगों की निर्मम हत्या और कवर्धा जिले के लोहारीडीह में हुए हत्याकांड मामले में इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस ने दो अलग-अलग 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. समिति के सदस्यों को इन घटनाओं की तह तक जाने और रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदार सौंपी गई है. जांच समिति का गठन पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किया है.

जादू-टोने के शक में हुए हत्या में कांग्रेस ने जांच समिति का किया गठन

कोंटा में जादू-टोने के शक में 5 लोगों की निर्मम हत्या के मामले कांग्रेस ने 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. समिति में विधायक लखेश्वर बघेल, कवासी लखमा, विक्रम मंडावी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पीसीसी सचिव दुर्गेश राय और सुकमा जिलाध्यक्ष महेश्वरी बघेल को शामिल किया गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button