छत्तीसगढ़

होटल के कमरा नंबर 102 से मिला 5 लाख का गांजा

रायपुर: थाना गंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल करण, स्टेशन रोड के कमरा नंबर 102 से 30 किलो 39 ग्राम गांजा बरामद किया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से गांजा की तस्करी और बिक्री करने की फिराक में थे. जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग ₹5,47,020/- आंकी गई है.

थाना गंज के पुलिस सूत्रों के मुताबिक 3 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि होटल करण के एक कमरे में दो व्यक्ति गांजा बेचने की तैयारी कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया.

आरोपियों के पास से मिला गांजा

पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो दो पीठठू बैग और एक चेकदार थैले में कुल 30 किलो 39 ग्राम गांजा बरामद हुआ. दोनों आरोपियों ने गांजा रखने और बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किए, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

इन दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • जुगनू अंसारी (48) – निवासी चक्का अब्दुल गनी, थाना समस्तीपुर, बिहार
  • मोहम्मद इरफान (32) – निवासी जयसिंग सराय, थाना दलसिंग सराय, बिहार

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (B) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी इस गांजे को कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करने वाले थे.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button