छत्तीसगढ़

एक लाख के इनामी माओवादी समेत 5 ने किया सरेंडर

बीजापुर। एक लाख रुपये के इनामी डीकेएएमएस अध्यक्ष समेत 5 माओवादियों ने सरेंडर किया है. इन माओवादियों ने नक्सल संगठन में पारिवारिक सुख से वंचित रहने और माओवादियों के जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर समर्पण किया है.

इन माओवादियों ने बीजापुर के पुलिस अधीक्षक और सीआरपीएफ डीआईजी के सामने आत्मसमर्पण किया है. समर्पण करने वाले माओवादी कई आपराधिक गतिविधियों, जैसे हत्या, फायरिंग, और आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल थे. बता दें कि वर्ष 2024 में अब तक 142 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. वहीं विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 310 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button