मध्यप्रदेश

जहरीले सांप के काटने से 4 महीने के बच्चे की मौत, मां की हालत गंभीर

खंडवा। (मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद में नींद में सोए मां ओर बेटे सर्प दंश का शिकार हो गए। सांप ने जैसे ही नींद में 4 माह के बच्चे को बाँह में डंसा बच्चा रोने लगा। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर माँ जगी मां को भी सांप ने डस लिया। महिला सोनू ने मौके पर ही शोर मचाना शुरू कर दिया। सांप कमरे में तब तक फुन्फकारता रहा। जब तक परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे 4 महीने के मासूम बालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पर सब ने मिलकर सांप की लाठी डंडे से पिटाई कर उसे मार डाला। तत्काल परिजन महिला को लेकर सिंगोट अस्पताल पहुंचे। सिंगोट में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

 मां के सामने ही बच्चे ने तड़प – तड़प कर दी जान

घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि जब यह घटना हुई घर के सभी सदस्य सुबह 5:00 बजे सो रहे थे। घर के सभी सदस्य जमीन पर ही चटाई बिछाकर सो रहे थे। तभी साँप खिड़की से रेंगता हुआ अंदर आ गया। मकान के सारे दरवाजे बंद थे। इसलिए परिजन अनुमान लगा रहे हैं की सांप खिड़की से ही अंदर आया होगा। जब यह हादसा हुआ तब मां के सामने ही बच्चे ने महज 5 मिनट के भीतर दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है यह करैत प्रजाति का सांप था।

सर्पदंश की शिकार सोनू को जिला अस्पताल में सुबह से अब तक 20 एंटी वेनम के डोज लग चुके हैं। लेकिन अभी तक महिला को होश नहीं आया है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का दावा है की सांप काफी जहरीला था जिस कारण एंटी वेनम का डोज लगातार बढ़ाया जा रहा है इसके बावजूद महिला को होश नहीं आ रहा है। अगर इसकी हालत ज्यादा नाजुक होती है तो उसे इंदौर रेफर कर दिया जाएगा 

 एक सप्ताह में सर्प दंश से 11 लोगों की हो चुकी है मौत

 खंडवा जिले में सर्प दंश से एक सप्ताह के भीतर जिले भर में 11 मौतें हो चुकी है। बारिश के कारण हो रही उमस को लेकर अलग-अलग प्रजाति के साँप विचरण करके घर के अंदर ही आ रहे हैं और लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button