तकनीकी

सैमसंग के 80 हजार वाले फोन पर 38 हजार की छूट

आज के वक्त में महंगे स्मार्टफोन की खूब डिमांड देखी जा रही है। लेकिन महंगे फोन को किसी डील या ऑफर में खरीदना अच्छा होता है, क्योंकि इस दौरान फोन को बेहद काम दाम में खरीदा जा सकता है। ऐसा ही एक डिस्काउंट ऑफर Samsung S25 5G पर दिया जा रहा है। यह सैमसंग का लेटेस्ट Galaxy S25 फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इस फोन की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। लेकिन फोन को डिस्काउंट ऑफर के साथ करीब 40 हजार रुपये की छूट पर खरीदा जा सकता है। मतलब आप इस फोन को उसकी वास्तविक कीमत से आधे दाम पर खरीद पाएंगे।

कीमत और डिस्काउंट ऑफर

Samsung Galaxy S25 5G स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर 80,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन की खरीद पर 38,150 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही फोन की खरीद पर 5 फीसद अनलिमिटेड कैशबैक की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा फोन को 6,750 रुपये मंथली ईएमआई ऑप्शन में खरीद पाएंगे। फोन की खरीद पर 1 साल की मैन्युफैक्चरिंग वारंटी और 6 माह इन-बॉक्स एसेसरीज वारंटी दी जा रही है।

Samsung Galaxy S25 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S25 5G स्मार्टफोन में 6.20 इंच बड़ी फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जो कि 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। इसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। फोन की डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट प्रोसेसर के साथ आता है। फोन एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन एक ड्यूल सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन की थिकनेस 7.2mm है। इसका वजन 168 ग्राम है। फोन IP68 डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के साथ आता है।

Samsung Galaxy S25 5G का कैमरा और बैटरी

अगर कैमरे की बात करें, तो Samsung Galaxy S25 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। साथ ही 10MP और 12MP के दो कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन के फ्रंट में 12MP कैमरा सेंसर दिया गया है। अगर बैटरी की बात करें, तो फोन में 4000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। फोन को वायर और वायरलेस चार्जर की मदद से चार्ज कर पाएंगे। वही फोन में प्रोसेसर सपोर्ट के तौर पर Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button