रोजगार के लिए पहुंचे 122 युवाओं में 35 को मिली नौकरी

चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में मिनी जॉब फेयर के दौरान काफी संख्या में बेरोजगार युवा पहुंचे। निजी कंपनियों की ओर से 35 युवाओं का चयन किया गया। मिनी जॉब फेयर में जिलेभर से करीब 122 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। चार कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करने के लिए चंबा पहुंची थीं। चंबा में भी युवाओं की तैनाती के लिए पद थे। युवा सुबह ही साक्षात्कार के लिए पहुंच गए थे। कंपनी की ओर से युवाओं के साक्षात्कार लिए और चयनित युवाओं को जल्द ज्वाइन करने के लिए कहा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि मिनी जॉब फेयर में काफी संख्या में बेरोजगार युवा पहुंचे। 35 युवा ही साक्षात्कार में उत्तीर्ण हो पाए, जिनका कंपनी की ओर से चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रोजगार कार्यालय की ओर से समय-समय पर परिसर साक्षात्कार और मिनी जॉब फेयर का आयोजन किया जाता है। निकट भविष्य में भी परिसर साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।



