रोजगार
रोजगार मेले में 30 को मिला काम

बांदा। केसीएनआईटी के निजी आईटीआई में रोजगार मेला लगा। मेले में 75 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के बाद 30 छात्र-छात्राओं को चयनित किया गया। मेले में दिल्ली, हरियाणा की कंपनियां आईं और विभिन्न पदों पर आईटीआई प्रशिक्षित छात्रा-छात्राओं का चयन किया। कंपनी मैनेजर विपिन धीमान एवं डॉ. वीरेन्द्र वत्स ने प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया। अप्रेंटिसशिप की उपयोगिता से अवगत कराया। केसीएनआईटी ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन अरुण कुमार निगम ने सभी का आभार जताया।



