छत्तीसगढ़

3 महिलाओं की मौत : तेज रफ्तार बनी काल, कार ने महिलाओं को मारी जोरदार टक्कर, 3 की मौके पर ही हुई मौत…..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसा में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। नेशनल हाइवे 130 पर तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियों ने सड़क पार कर रही महिलाओं को जोरदार टक्कर मारी। मौके पर ही तीनों महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में धुत था। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने भी चालक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना मणिपुर थाना के भिठ्ठीकला गांव के पास की है।

जानकारी के अनुसार, भिठ्ठीकला के साप्ताहिक बाजार में तीन महिला सब्जी बेचने के लिए जोगीबांध गांव से आई थी। जब महिलाएं वापस लौटने के लिए सड़क पार कर थी, तभी एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियों ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 60 बुजुर्ग महिला मुन्नी बाई, राम बाई और 55 वर्षीय महिला के रूप में हुई है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करते हुए चालक को किसी तरह भीड़ से निकालकर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मर्चुरी के लिए भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button