छत्तीसगढ़

नशे में स्कूल पहुंचने, नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित

 कांकेर. कांकेर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में लापरवाह शिक्षकों और लिपिक पर कार्यवाही की गई है. शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रधान पाठक, स्कूल से लगातार अनुपस्थित शिक्षक और लिपिक को कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के निर्देश पर निलंबित किया गया है.

कोयलीबेड़ा विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की छात्रवृत्ति शाखा में पदस्थ लिपिक विजय कुमार बर्मन सहायक ग्रेड 3 के द्वारा छात्रवृत्ति पंजीयन कार्य को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था. इसके चलते उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था. पर उन्होंने नोटिस का सही समय पर जवाब भी नहीं दिया गया. छात्रवृत्ति पोर्टल पर ब्लॉक स्तर में लंबित विद्यार्थियों की जानकारी जिला कार्यालय में नियमित तौर पर नहीं पहुंच पा रही थी. बीईओ के प्रतिवेदन पर सहायक ग्रेड तीन विजय कुमार बर्मन को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी अंतागढ़ किया गया है.

विकासखंड कोयलीबेड़ा के प्राथमिक शाला आलदंड में पदस्थ सुबेसिंह ध्रुव सहायक शिक्षक एलबी लगातार अपने कार्य से अनुपस्थित थे. जिसके चलते उन्हें निलंबित किया गया है निलंबन अवधि में मुख्यालय बीईओ कार्यालय किया गया है.

कोयलीबेड़ा विकासखंड के प्राथमिक शाला राजामुंडा में प्रधान पाठक के पद पर लबोधर सिंह ठाकुर पदस्थ हैं. वे अपने स्कूल में शराब सेवन कर आते थे. जांच में इसकी पुष्टि हुई. जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय कोयलीबेड़ा नियत किया गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button