छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर पलटने से 3 स्कूली बच्चों की मौत, मची चीख पुकार

धमतरी (पूनम शुक्ला) : धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चर्रा रोड पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एक साथ तीनों बच्चों की मौत से घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, चारों बच्चे ट्रैक्टर पर सवार होकर स्कूल से जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और तीनों स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर कुरूद थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज। जांच कर आगामी कार्रवाई शुरु की। तीनों बच्चों के शवों को नजदीकी कुरूद अस्पताल शिव प्रधान के एंबुलेंस में ले जाया जाया गया। इस घटना के बाद आसपास के नेता जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे हैं।

इस दर्दनाक हादसे के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। इस तरह की बड़ी घटना घटित होने से गांव में शोक का माहौल बन गया है। सड़क हादसे का शिकार हुए दो स्कूली बच्चे ग्राम मोगरा और एक बच्चा ग्राम चर्रा का बताया जा रहा है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button