छत्तीसगढ़

दो इनामी समेत 3 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

 बीजापुर। पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के दो माओवादी समेत तीन नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 8-8 लाख के इनामी पीएलजीए कंपनी के सदस्य और दक्षिण बस्तर डिवीजन के सीआरसी पार्टी सदस्य शामिल है।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर माओवादियों के विकास विरोधी भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा और नक्सलियों की जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर आत्मसमर्पण किया है। बीजापुर में पिछले 6 महीनों में अब तक 145 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वहीं 326 माओवादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें दो लोगों को पच्चीस-पच्चीस हजार देकर पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने प्रोत्साहित किया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button