छत्तीसगढ़

CG : करंट की चपेट में आने से 3 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत, 2 की हालत गंभीर, मचा हड़कंप

कोंडागांव।  जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां करंट की चपेट में आने से 3 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत हो गई। बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में कबड्डी मैच चल रहा था। इसी दौरान मौसम बदला और अचानक तेज आंधी-तूफान आया। तभी मैदान में लगा टेंट उड़कर 11 केवी की बिजली लाइन से टकरा गया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम रावसवाही में नाइट कबड्डी का आयोजन किया गया था। बिजली लाइन के नीचे टेंट लगाया गया था। शनिवार रात मैच चल ही रहा था कि आंधी आई। टेंट उड़कर बिजली लाइन से टकरा गया। उसी टेंट का हिस्सा खिलाड़ियों पर गिर गया। घटना शनिवार (20 सितंबर) की रात की है। करंट की चपेट में कुल 6 लोग आए थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया। जहां 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतकों में सभी कोंडागांव के रहने वाले-सतीशकुमार नेताम (24 साल), गरांजीडीही
श्याम नेताम (25 साल), पांडे पारा
सुनील शोरी (25 साल), बांसकोट

घायलों के नाम-

शिवम दास (16 साल), बांसकोट
सुविलाल मरकाम (25 साल), रावसवाही

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारती ने बताया कि 3 घायलों का इलाज जारी है। इनमें से 2 की स्थिति गंभीर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button