छत्तीसगढ़
घर की दीवार गिरने से 2 मासूम समेत 3 की मौत

सरगुजा. सूरजपुर में घर की दीवार गिरने से दो मासूम बच्ची समेत 3 की मौत हो गई. इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है. यह घटना जयनगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.



